New Lockdown timing in Haryana

गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में पांच जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन,जानें नई गाइडलाइन

Haryana Lockdown Extended: हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत काफी रियायतों के साथ Lockdown पांच जुलाई तक बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालयों के कैंपस खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है, लेकिन इनमें फिलहाल रिसर्च स्कालर ही आ सकेंगे। लैब में प्रैक्टिकल के लिए भी छात्र-छात्राओं को अनुमति होगी। इसके अलावा शिक्षक सिर्फ उन विद्यार्थियों की क्लास ले सकेंगे, जिनके पढ़ाई में कुछ डाउट्स (संशय) हैं। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को लिए 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।

हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने रविवार को Lockdown बढ़ाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि Corona महामारी का प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। लिहाजा लोगों को सख्ती के साथ Covid से बचाव के नियमों का अनुपालन करना होगा। इसके लिए उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को संभावित जरूरी बंदोबस्त करने होंगे।

हरियाणा सरकार ने खेल स्टेडियम पहले ही खोल दिए थे, लेकिन अब इनमें आउटडोर गेम्स भी हो सकेंगे। यानी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा सकेगा। प्रदेश में दुकानें खुलने का समय सुबह 9 बजे और बंद करने का समय रात 8 बजे रहेगा। माल सुबह 10 बजे खुलेंगे और रात को 8 बजे बंद होंगे। रेस्टोरेंट, बार (होटल व माल समेत) सुबह 10 बजे खुलकर रात 10 बजे बंद होंगे, लेकिन बैठने की क्षमता 50 % ही रखी गई है। खाने की होम डिलीवरी रात 10 बजे तक की जा सकेगी। आंगनबाड़ी और क्रेच अभी 31 जुलाई तक बंद रहेंगे, जबकि धार्मिक स्थल एक बार में 50 लोगों की मौजूदगी के साथ खोल दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि Haryana में सभी कारपोरेट आफिस पूरी हाजिरी के साथ खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। किसी भी शादी-समारोह में 50 लोगों तक की उपस्थिति रहेगी, लेकिन अभी बरात लाने या ले जाने पर रोक रहेगी। क्लब हाउस, रेस्टोरेंट बार (गोल्फ कोर्स) सुबह 10 बजे खुलेंगे और रात को 10 बजे ही बंद होंगे। पहले इनके बंद होने का समय आठ बजे तक था। इन क्लब और बार में उपस्थिति क्षमता की आधी रहेगी।
जिम सुबह 6 बजे खुलेंगे और रात 8 बजे बंद हो सकेंगे, लेकिन इनमें भी 50 % उपस्थिति को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में सभी औद्योगिक उत्पादन इकाइयां चलाने की अनुमति दे दी गई है। औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से कहा गया है कि वह अपने यहां Covid से बचाव के नियमों का अनुपालन कराएं। स्वीमिंग पूल और स्पा अभी बंद ही रखे जाएंगे।

ओपन स्पेस में 50 लोगों के जमा होने की अनुमति रहेगी। गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से कहा है कि Covid का खतरा अभी खत्म नहीं हो पाया है। लिहाजा लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह Corona से बचाव के तमाम नियमों का अनुपालन करें, ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1