गुलजार अहमद बने पाकिस्तान के 27 वें मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति गुलजार अहमद ने पाकिस्तान के 27 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शनिवार को शपथ ली। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन स्थित इवान-ए-सदर में न्यायमूर्ति अहमद को शपथ दिलाई। इस समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी, नेशनल असेंबली के स्पीकर असद क़ैसर, संघीय मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

मुख्य न्यायाधीश ,न्यायमूर्ति अहमद आसिफ सईद खोसा का स्थान ग्रहण करेंगे। न्यायमूर्ति खोसा देश के शीर्ष न्यायाधीश के रूप में सेवा देने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। न्यायमूर्ति अहमद का कार्यकाल 21 फरवरी, 2022 तक रहेगा। पाकिस्तान के कानून मंत्रालय ने चार दिसंबर को न्यायमूर्ति अहमद की नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया था।

कराची में दो फरवरी 1957 को जन्मे जस्टिस अहमद ने अपनी शुरुआती शिक्षा गुलिस्तान स्कूल, कराची से ली और राज्य के गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। उन्होंने कराची से एस एम लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। न्यायमूर्ति अहमद 1988 में हाई कोर्ट और 1991 में सुप्रीम कोर्ट के वकील बने । उन्हें वर्ष 1999-2000 के लिए सिंध उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, कराची के मानद सचिव के रूप में भी चुना गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1