ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच फरवरी से शुरू होगा ऑटो एक्सपो-2020। खबर है कि इस बार 70 से ज्यादा नई वाहनों को पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा। इस साल ऑटो एक्सपो-2020 में कुल 104 ऑटो मोबाइल कंपनियां इन्हें कांसेप्ट, फेसलिफ्ट और लांच करेंगी। इस साल के ऑटो एक्सपो की थीम ‘एक्सप्लोर द वर्ल्ड मोबिलिटी’ है। इसमें क्लीन एंड ग्रीन फ्यूल यानी इलेक्ट्रिक और बीएस-6 वाहनों को देखा जा सकेगा।
सूत्रों की माने तो 5 और 6 फरवरी को मीडिया और कॉरपोरेट के लिए वाहनों को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही 6 फरवरी को ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अर्जुन मेघवाल औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस साल का ऑटो एक्सपो काफी बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा।
आपको बता दें 7 फरवरी सुबह 11 बजे से ऑटो एक्सपो में आम जनता के लिए खोला जाएगा। ऑटो एक्सपो-2020 में 18 साल से कम आयु वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। 12 फरवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ऑटो एक्सपो-2020 में प्रदर्शित वाहनों को देखा जा सकता है।