मोदी सरकार देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण पर जोर देते आई है। इसे लेकर उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी कई योजनाएं बनाई गई हैं। अब लड़कियों के मातृत्व और उनके पोषण से जुड़ा एक अहम फ़ैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। इस टास्क फोर्स की अध्यक्ष वरिष्ठ नेता जया जेटली को बनाया गया है। इसके अलवा इस टास्क फोर्स में नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल, स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास, प्राथमिक और उच्च शिक्षा और विधायी विभाग के सचिव, नजमा अख्तर, वसुधा कामथ और दीप्ति शाह को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
इस टास्क फोर्स का मुख्य काम लड़कियों की शादी और मातृत्व का महिलाओं और उनके बच्चों के स्वास्थ्य के साथ साथ पोषण की समीक्षा करना होगा। इतना ही नहीं ये टास्क फोर्स लड़कियों की शादी की उम्र सीमा की भी समीक्षा करेगा। वहीं लड़कियों और महिलाओं को उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी दे कर उन्हें इसके प्रति जागरूक भी करेगा। बता दें 31 जुलाई तक इस टास्क फोर्स को अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपनी हैं। वहीं इस साल के बजट में वित्त मंत्री टास्क फोर्स बनाए जाने का ऐलान किया था।
आपको बता दें इससे पहले देश में आखरी बार 1958 में शादी के लिए लड़कियों की उम्र की सीमा को बढ़ाया गया था। जिसे 15 साल से बढ़ा कर 18 साल कर दिया गया था।