Jantar Mantar

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर एक्शन मोड में सरकार, गृहमंत्री के साथ चल रही जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की बैठक

केंद्र सरकार के बातचीत के प्रस्ताव के बाद भी Cockroach Janta Party ने आज (शुक्रवार को) देशभर के हर जिले में प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इस अभियान का नारा हर जिला, एक दिन, एक मांग रखा है और लोगों से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में कहा गया है कि यह प्रोटेस्ट छात्रों की मांगों के समर्थन और हाल के प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने के लिए किया जाएगा। CJP ने छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों से मिलकर प्रदर्शन आयोजित करने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने को कहा है।

पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच में आज बातचीत भी होगी। आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में CJP नेताओं और सरकार के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात होगी। सूत्रों की मानें तो बैठक में सरकार CJP से प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील कर सकती है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से एक लिखित प्रस्ताव दिया जा सकता है।

हालांकि, CJP नेता अपनी मांगों पर अभी भी अड़े हुए हैं। Sonam Wangchuk के अनशन तोड़ने और सरकार के प्रस्ताव के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी अभी भी प्रोटेस्ट कर रही है। पार्टी ने साफ किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता उनका विरोध जारी रहेगा।

गृहमंत्री शाह के साथ नड्डा और जितेंद्र सिंह की बैठक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच, केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस वक्त केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मीटिंग चल रही है।
दिल्ली पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। अगले आदेश तक छुट्टी रद्द की गई है। सभी रैंक के अधिकारी के लिए आदेश जारी किया गया है। दिल्ली में जारी स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

NEET पेपर लीक पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
NEET-UG 2026 पेपर लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को आयोजित कराने वाली National Testing Agency पर सवाल खड़ा किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि कोर्ट भारत सरकार को निर्देश दे कि NTA को बदला जाए या पूरी तरह नया और ज्यादा सुरक्षित सिस्टम बनाया जाए। नई संस्था ऐसी हो जो तकनीकी रूप से मजबूत, ज्यादा सुरक्षित और स्वतंत्र तरीके से काम करने वाली हो। याचिकाकर्ताओं की मांग है कि कोर्ट CBI को निर्देश दे कि वो पेपर लीक को लेकर अपनी जांच के बारे में चार हफ्ते में रिपोर्ट दे।

पेपर लीक के नए कानून में क्या-क्या हो सकता है?
हिंदुस्तान एक ऐसा कानून बनाने जा रहा है जो सिर्फ परीक्षा को ही डील करेगा। सरकार BNS की धारा से अलग Exam Related क्राइम के लिए अलग कानून बनाने जा रही है। इसका अलग कोर्ट होगा। इस वक्त पेपर लीक करने वाले माफिया पर चीटिंग जैसी हल्की धाराएं लगती हैं, जिसमें आसानी से बेल मिल जाती है। माफिया जेल से निकलकर फिर पेपर लीक करता है। लेकिन नए कानून में PMLA जैसी सख्ती हो सकती है। हो सकता है कि पेपर लीक करने वाले को ठीक उसी तरह बेल नहीं मिलेगी जैसे ED के केस में बेल नहीं मिलती है।
मोदी कैबिनेट में आज पेश होगा पेपर लीक से जुड़ा बिल
पेपर लीक से जुड़े बिल का मसौदा आज मोदी कैबिनेट में पेश किया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बिल को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही, आज सरकार के प्रतिनिधि, CJP के नेताओं से बात करेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।
पिछले 24 घंटे में सरकार ने लिए कई बड़े एक्शन
पीएम मोदी का पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने निर्देश।
सरकार ने 4 बार CJP नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया।
शिक्षा सचिव विनीत जोशी का ट्रांसफर किया गया।
नरेश पाल गंगवार शिक्षा विभाग के नए सचिव नियुक्त हुए।
पेपर लीक ट्रायल के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट नोटिफाई।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगा।
पीएम मोदी ने छात्रों के नाम वीडियो जारी किया।
पेपर लीक के दोषियों को सख्त सजा देने का वादा किया।
पीएम मोदी ने पेपर लीक पर बिल लाने का ऐलान किया।
कैबिनेट में नए कानून का प्रस्ताव पेश होगा।
सरकार ने सोनम वांगचुक को लिखित प्रस्ताव दिया है।
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म किया।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े अभिजीत दीपके
केंद्र सरकार के लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म कर दिया है लेकिन CJP लीडर अभिजीत दीपके झुकने के लिए तैयार नहीं है। अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनका प्रोटेस्ट तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता।

आज भी दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद
DMRC के मुताबिक, आज 24 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से 17 प्रमुख स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आज लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोरबाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन
गुरुग्राम के हॉस्पिटल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल को खत्म कर दिया है। सोनम वांगचुक बीते 28 जून से भूख हड़ताल पर थे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में सोनम वांगचुक ने अपने अनशन को खत्म किया। केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को आश्वासन दिया है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स पर एक्शन नहीं होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1