अच्छी खबर:आगरा में 142 लोग कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

ताजनगरी Agra में जिस तेजी के साथ Corona संक्रमित मिल रहे हैं, उसी तेजी से लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में 142 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। आने वाले एक हफ्ते में 100 लोगों के स्वस्थ होने की संभावना है। इनकी एक रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है।

Agra में अभी तक 653 लोग संक्रमित पाए गए, जिसमें 241 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यानी स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 38 फीसदी है। अकेले SN मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर से ही 44 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 40 दिनों में Agra में औसतन 18 लोग वायरस के संक्रमण का शिकार हुए, जबकि औसतन सात लोगों ने Corona से लड़ते हुए जंग जीत ली। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो 142 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। 100 से ज्यादा लोगों की एक रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। एक रिपोर्ट लंबित है। जैसे ही यह नैगेटिव आएगी, वैसे ही इन लोगों को भी घर भेज दिया जाएगा।

बेगम ड्योढ़ी धूलियागंज निवासी मदन लाल जैन का मंगलवार को निधन हो गया था। इनका एक बेटा एसएनएमसी में भर्ती था। दूसरा बेटा और बहू एक होटल में क्वारंटाइन थे। इनमें से एक बेटे को दाह संस्कार के लिए तत्काल डिस्चार्ज करा दिया। वहीं दूसरे बेटे को भी कुछ देर बाद घर भेज दिया।

Corona से प्रभावित सभी मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसका नतीजा भी अब देखने को मिल रहा है। स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। ये Agra के लिए अच्छे संकेत हैं। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जल्द ही स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

Corona संक्रमितों के स्वस्थ होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। डॉक्टरों की टीम मरीजों के उपचार में लगी है। अगले एक हफ्ते में काफी मरीज स्वस्थ हो जाएंगे। इनको एहतियात के तौर पर 14 से 21 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने को कहा जा रहा है। लोग हाथों को सेनेटाइज करते रहें और घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन करें।

मास्टर प्लान रोड खंदारी, होटल क्रिस्टल सरोवर, एनएच दो बा‌ईपास रोड, रेलवे ‌कॉलोनी आगरा कैंट, कमला नगर, एमीनेंट अपार्टमेंट, मोहन‌पुरा रावली, कृष्णा विहार जीवनी मंडी, खारी जुम्मा फव्वारा, चारसू गेट, जगदीशपुरा, खंदौली हसनपुर, मघटई, झीलरा गांव इरादतनगर।

जिला अस्पताल में शुरू से ही संक्रमितों को रखा गया था। यहां 18 लोगों के रखने की क्षमता थी। पूर्व में एसएनएमसी के अलावा कहीं और व्यवस्था नहीं थी। तब जिला अस्पताल में इनको रखा गया। यहां से 16 मरीज पहले ही स्वस्थ होकर चले गए थे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा ने बताया कि बुधवार को आखिरी 2 संक्रमित भी स्वस्थ होकर चले गए। इनको मेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर विदाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1