Gold-Silver Price Today on May 7: आज देश में सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है. गुड रिर्टन्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार, 7 मई को देश में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति ग्राम 33 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, 22 और 18 कैरेट के सोने में क्रमश: 30 और 20 रुपये का इजाफा हुआ है. इस तरह से आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 15246 रुपये तक पहुंच गई है. 22 कैरेट की कीमत 13975 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 11434 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई है.
सोने का आज रेट
शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम)
दिल्ली 15,239 रुपये 13,990 रुपये
मुंबई 15,246 रुपये 13,975 रुपये
कोलकाता 15,246 रुपये 13,975 रुपये
बेंगलुरु 15,246 रुपये 13,975 रुपये
चेन्नई 15,383 रुपये 14,101 रुपये
लखनऊ 15,239 रुपये 13,990 रुपये
पटना 15,251 रुपये 13,980 रुपये
जयपुर 15,239 रुपये 13,990 रुपये
सूरत 15,251 रुपये 13,980 रुपये
चांदी की आज कीमत
आज भारत में चांदी की कीमत 270 रुपये प्रति ग्राम और 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसमें कल के मुकाबले प्रति ग्राम 5 रुपये और प्रति किलो के हिसाब से 5000 रुपये की तेजी आई है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, वडोदरा, अहमदाबाद जैसे शहरों में आज चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 2700, प्रति 100 ग्राम 27000 रुपये और प्रति किलो 2,70,000 रुपये है. हालांकि, चेन्नई में कीमत कुछ ज्यादा 2,75,000 रुपये प्रति किलो है.

