PM Modi

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बरसी पर पीएम मोदी ने बदली X अकांउट की प्रोफाइल फोटो, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश!

Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली बरसी पर वीर सैनिकों के पराक्रम और देशभक्ति को सलाम किया. उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी आतंकवाद को हराने और उसे पनपने में मदद करने वाले पूरे तंत्र को नेस्तनाबूद करने के अपने संकल्प पर हम पहले की तरह ही अडिग हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की डीपी लगाई है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव ने भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है.

पीएम मोदी ने लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर’ऑपरेशन सिंदूर’ की डीपी लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं और उनकी सफलता के प्रति सम्मान के तौर पर आइए हम सभी सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर को ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर से बदलें.’

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है. उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है.’ उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, हमारी सशस्त्र सेनाओं ने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया. पूरा देश हमारी सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बरसी पर भारतीय सेना के शौर्य को याद किया है. उन्होंने गुरुवार (7 मई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर हम अपने सशस्त्र बलों की वीरता को नमन करते हैं, जिनका साहस और समर्पण राष्ट्र की सुरक्षा पक्की करता आ रहा है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दिखाता है कि जब भी देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय आता है, तो हमारे आर्म्ड फोर्स निर्णायक कार्रवाई करने के लिए हमेशा रहते हैं.’

रक्षा मंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में रक्षा मंत्री की कड़ी चेतावनी भी शामिल है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘भारत आतंकवाद के खिलाफ जब भी कोई कार्रवाई करेगा, तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी.’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान चलाया था. इस अभियान के तहत केवल चार दिनों के भीतर भारतीय सेना ने अपने सभी प्रमुख टारगेट हासिल कर लिए. ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ बड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. ये ठिकाने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के लिए लॉन्चपैड के रूप में काम कर रहे थे. सियालकोट और बहावलपुर जैसे क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई. इस दौरान 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे, जिनमें कई शीर्ष कमांडर भी शामिल थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1