कोरोना महामारी व Lockdown से बदहवाश भारतीय बाजार में Gold महंगाई के नए रिकार्ड बना रहा है। हालांकि गुरुवार (21 मई) को Gold Silver के दामों में कुछ गिरावट आई। 24 कैरेट Gold के प्रति 10 ग्राम में 274 रुपए की नरमी आई। जिसके बाद देश के बुलियन मार्केट में Gold की कीमत 46,986 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गयी। इससे पहले बुधवार को यह 47,260 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी प्रति किलो 655 रुपए की गिरावट आई है।
जानकारों के मुताबिक अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold Silver की कम मांग का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ा है। जिससे यह कीमती धातुएं कुछ सस्ती हुई हैं। 15 मई Gold 47067 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो नया कीर्तिमान था। इसके बाद 18 मई को Gold के दामों में और इजाफा हुआ है और इसकी कीमत 47,861 पर पहुंच गई।
वर्ष 2020 की शुरूआत से ही नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा सोना महंगाई के अपने ही रिकार्ड ध्वस्त भी कर रहा है। पहले अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और फिर Corona महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold ने अपनी धाक जमाई। भारतीय बाजारों में पहली बार 9 अप्रैल को सोना 45,201 रुपए प्रति 10 ग्राम के शिखर पर पहुंचा। इसके 4 दिन बाद ही यह रिकार्ड टूट गया और 13 अप्रैल को 10 ग्राम Gold की कीमत 46,034 रुपए हो गयी। 15 अप्रैल को एक बार फिर इस पीली धातु ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
इस दिन Gold की कीमत 46,534 पर पहुंच गई। 16 अप्रैल को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 46,928 हो गयी। करीब एक महीने तक चले उतार चढ़ाव के बाद 15 मई को Gold ने एक और लंबी छलांग लगाते हुए 47,067 के आंकड़े को छू लिया। फिर 18 मई को सोना 47,861 रुपये पर पहुंच गया। 21 मई को सोने की कीमत में कुछ नरमी आई है। हालांकि अभी इसे पिक्चर का इंड नहीं माना जा सकता। इसमें ताज्जुब नहीं कि आने वाले दिनों में सोना और ऊंची लगाए और आम जनता की पहुंच से दूर हो जाए।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114.29 अंक की बढ़त के बाद 30,932.90 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 9,100 के ऊपर बंद जाकर बंद हुआ।
गुरुवार का दिन भारतीय मुद्रा रुपया के लिए भी अच्छा रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज रुपए की कीमत में 19 पैसे का सुधार हुआ। जिसके बाद एक डालर के मुकाबले रुपए की कीमत 75.61 रुपए हो गई है। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख का असर रुपए पर भी पड़ा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.70 पर मजबूती के साथ खुला और आगे बढ़त दर्ज करते हुए 75.61 पर बंद हुआ। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.80 पर बंद हुआ था।