Gold-Silver Price Today: चमक फीकी पड़ी! सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें नए रेट

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दो दिनों में सोना करीब ₹4,400 और चांदी लगभग ₹9,600 तक सस्ती हो गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है।

MCX पर सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट जारी है। अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर ₹1,079 गिरकर ₹1,41,742 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि सितंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹2,050 टूटकर ₹2,17,325 प्रति किलो रह गई। बीते दो कारोबारी सत्रों में सोना करीब ₹4,400 और चांदी लगभग ₹9,600 सस्ती हो चुकी है।

सर्राफा बाजार में भी नरम पड़े दाम
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹1,850 सस्ता होकर ₹1,44,330 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,700 घटकर ₹1,32,300 रह गई। वहीं चांदी भी ₹5,000 टूटकर करीब ₹2,35,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी दिखा असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रही है। स्पॉट गोल्ड मामूली गिरावट के साथ 4,042.77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। हाल के उच्च स्तर से इसमें 120 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है, जबकि स्पॉट सिल्वर भी फिसलकर 57.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल के दामों में तेजी आई है, जिससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ऊंची ब्याज दरों के चलते निवेशक सोने में कम रुचि दिखा रहे हैं, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। फिलहाल सोना और चांदी दोनों दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1