गढ़वा में वज्रपात ने बरपाया कहर, 8 की मौत, 4 घायल

गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे वज्रपात ऐसा कहर ढाया कि एक साथ आठ ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य ग्रामीण घायल हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम घटनास्‍थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि वज्रपात से मौके पर ही छह ग्रामीणों की मौत हो गई। दो अन्‍य की मौत अस्‍पताल पहुंचने के बाद हुई।

घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है। सभी लोग बारिश से बचने के लिए एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी बीच पेड़ पर वज्रपात हुआ। इसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि सीओ राकेश सहाय ने की है। वहीं 4 अन्य लोग घायल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1