DELHI TRAFFIC POLICE ADVISORY

लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल कल, बंद रहेंगे ये रास्ते, यहां जानें रूट डायवर्जन की पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत 13 अगस्त को लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी. रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लाल किले के आसपास कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है.

सुबह 4 बजे से 10 बजे तक रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. इस दौरान सुरक्षा जांच और यातायात डायवर्जन के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे 13 अगस्त को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलें. प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और यातायात पुलिस की ओर से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. सड़कों पर लगाए गए ट्रैफिक साइन, डायवर्जन बोर्ड और बैरिकेडिंग का ध्यान रखने के साथ मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.
अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई स्थानों पर चेकिंग और यातायात नियंत्रण किया जा सकता है. ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सामान्य से अधिक समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी की जा रही है. 13 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल इसी सुरक्षा और आयोजन व्यवस्था का हिस्सा है.

इन सड़कों पर सामान्य वाहनों की एंट्री बंद रहेगी

नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक)
लोथियन रोड (GPO दिल्ली से छत्ता रेल चौक)
एस.पी. मुखर्जी मार्ग (एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक)
चांदनी चौक रोड (फाउंटेन चौक से लाल किला)
निशाद राज मार्ग (रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग)
एस्प्लेनेड रोड एवं लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
रिंग रोड (राजघाट से आईएसबीटी कश्मीरी गेट)
वैकल्पिक मार्ग

उत्तर-दक्षिण दिशा में जाने वाले वाहन और यात्री औरोबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अता तुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
पूर्व-पश्चिम दिशा में आवाजाही के लिए NH-24/NH-9, निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड और रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
ट्रांस-यमुना से उत्तर दिल्ली जाने वालों के लिए पुश्ता रोड, जीटी रोड, युधिष्ठिर सेतु और ISBT कश्मीरी गेट वैकल्पिक मार्ग रहेंगे.
बसों और कमर्शियल वाहनों पर पाबंदी

12 अगस्त की रात 12 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी. महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच अंतरराज्यीय बसों का संचालन भी प्रभावित रहेगा. DTC और क्लस्टर बसों को प्रभावित मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा. सामान्य बस सेवाओं के 13 अगस्त सुबह 11 बजे के बाद बहाल होने की उम्मीद है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1