Parliament Monsoon Session

विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया, सभी सवालों का जवाब दूंगा’

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि वो सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने विपक्ष के पाले में गेंद डालते हुए कहा कि आप लिखकर दीजिए की चर्चा चाहते हैं, मैं जवाब दूंगा. वहीं अमित शाह के बयान के ठीक बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम लोग अमित शाह के भाषणों में इंटरेस्टेड नहीं है, हम जानना चाहते हैं कि किसने बच्चों को गोली चलवाई.

विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा, ”वो भी चर्चा करूंगा कि आपको चर्चा क्यों नहीं चाहिए. भारतीय जनता पार्टी की पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार, एनडीए की सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है. संसद वो चलने नहीं देते हैं.”

मैं खुद चर्चा में बैठूंगा- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि सबसे पहले तो लापता, भाग गए और भगौड़े जैसी भाषा सुनाई दे रही है. उन्होंने कहा, ”विपक्ष संसद भवन को दोनों सदनों में चलने ही नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या होगा? मैं किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं. आज तीन बजे से लेकर कल तीन बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं. विपक्ष दो बजे तक एक पत्र लिख कर स्पीकर ओम बिरला को दे दे.”

अमित शाह ने कहा, ”आज तीन बजे से चर्चा शुरू हो जाएगी. कल दोपहर तीन बजे में जवाब दे दूंगा. मैं खुद चर्चा में बैठूंगा. अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है या हंगामा करना है. सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. यह भी चर्चा करूंगा कि आपने सदन क्यों नहीं चलने दिया.”

क्यों बना गतिरोध?

बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज के बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है और अमित शाह से जवाब मांग रहा है. विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. कल मानसून सत्र का आखिरी दिन है.

वहीं सरकार ने सोमवार को दावा किया कि अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार हैं, विपक्ष भाग रहा है और गोलपोस्ट चेंज कर रहा है. इसके बाद विपक्ष ने कहा कि वो दिल्ली में लाठीचार्ज और राम मंदिर पर चर्चा चाहते हैं. दोनों ही विषयों पर कोई समझौता नहीं होगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1