Paschim Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021

बंगाल का दंगल: बीजेपी के रथ पर TMC हमला,बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बंगाल के पुरुलिया जिला में आये झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda बाल-बाल बच गये। अर्जुन मुंडा इस वक्त PM मोदी की कैबिनेट में आदिवासी मामलों के मंत्री हैं।


अर्जुन मुंडा बंगाल चुनाव 2021 में आदिवासी बहुल इलाकों में BJP उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को वह पुरुलिया जिला में पहुंचे थे। मानबाजार विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर गांव में बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू रथ पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों ने हमला कर दिया।


इस रथ पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा मानबाजार की BJP प्रत्याशी गौरी सिंह सरदार एवं झारखंड के बहरागोड़ा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी सवार थे। इस हमले में रथ को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि Arjun Munda को भी चोट लगी है।


बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू रथ पर हमले के बाद केंद्रीय मंत्री की एक पुलिस अधिकारी के साथ बहस भी हुई। इस अधिकारी ने साफ कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए केंद्रीय मंत्री खुद जवाबदेह हैं। Arjun Munda ने जब कहा कि प्रशासन राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई कर रहा है।

इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि आप आरोप लगा सकते हैं। यह प्रशासन का मामला है। इस पर श्री मुंडा ने उन्हें याद दिलाया कि वह प्रशासन का हिस्सा हैं और सुरक्षा देना उनकी जिम्मेदारी है। पुलिस अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि वह उन्हें उनकी जिम्मेदारी न बतायें। और यह कहकर पुलिस अधिकारी वहां से चला गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1