यूपी में एक परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के खुर्जा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, साथ ही शख्स की पत्नी और उनके तीन सालों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों में Corona संक्रमित पाए जाने के बाद आसपास के रहने वालों में हड़कंप मच गया।

जिला प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, उनके हाथ-पांव फूलने लगे। स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में उनके 50 अन्य रिश्तेदारों और संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर उनकी जांच शुरू कर दी है।

इनमें से 35 लोगों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 15 लोगों को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेरठ CMO डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि यह व्यक्ति ट्रेन में बैठकर अमरावती से मेरठ आया था। आते हुए रास्ते में इसने कई अन्य लोगों को भी संक्रमित किया होगा।

CMO ने बताया कि संक्रमित शख्स मेरठ में एक शादी समारोह में भी शामिल हुआ था। इतना ही नहीं शख्स ने मस्जिद में नमाज भी पढ़ी थी। CMO के मुताबिक इस शख्स के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की छानबीन के लिए अपनी सर्विलांस टीम को लगा दिया है। सबको ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि भर्ती किए गए सभी मरीजों की हालत सामान्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1