जामिया इलाके में गोलीकांड के बाद अब शाहीनबाग इलाके में भी गोली चली है। फायरिंग करने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले युवक का नाम कपिल है और पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’
बतौर पुलिस युवक हवा में फायरिंग कर भाग रहा था, तुरंत ही पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
गुरुवार को जामिया इलाके में भी गोलीकांड हुआ था, तब एक लड़के के हाथ में गोली लगी थी। गोली चलाने वाला लड़का नाबालिग था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
गौरतलब है कि शाहीनबाग में महिलाएं पिछले करीब डेढ़ महीने से सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।