Dhanteras Diwali Bhai Dooj Festival Season

अभी जान लीजिए किस दिन पड़ रहे हैं बड़े त्योहार-धनतेरस-दिवाली-भाई दूज का शुभ-मुर्हूत

त्योहारों का सीजन आ चुका है। शारदीय नवरात्रि और दशहरे के बाद करवा चौथ, Dhanteras Diwali Bhai Dooj जैसे प्रमुख तैयार आने वाले हैं। हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी इन खास त्योहारों की तारीखों को लेकर लोग बड़े कन्फ्यूज हैं। आइए आपको इस फेस्टिवल सीजन का पूरा कैलेंडर बताते हैं ताकि आप समय रहते तैयारी में जुट जाएं।

करवा चौथ– बुधवार, 4 नवंबर 2020- इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। रात को चांद देखने के बाद वे भोजन ग्रहण करती हैं।

धनतेरस– शुक्रवार, 13 नवंबर 2020- कार्तिक मांस की त्रियोदश तिथि को Dhanteras मनाया जाएगा। इस दिन घर में भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। साथ ही बाजार से लोग नई चीजें खरीदकर घर लाते हैं।

दिवाली- शनिवार, 14 नवंबर 2020- Dhanteras के अगले दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। Diwali का त्योहार दशहरे के ठीक 20 दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन घर में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होती है।

गोवर्धन पूजा– रविवार, 15 नवंबर 2020- इंद्र देव पर भगवान कृष्ण की विजय के रूप में गोवर्धन पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के क्रोध से बृज वासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठा लिया था।

भाई दूज– सोमवार, 16 नवंबर 2020- भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक भाई दूज का त्योहार Diwali के 2 दिन बाद आएगा। इस दिन बहनें भाई की उन्नति और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1