जानिएं आपकी राशी के अनुसार आज कौन सा रंग है आपके लिए शुभ

आज देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। रंगों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। विज्ञान भी इस बात को स्वीकर करता है कि कलर साइकोलॉजी या कलर थ्योरी के जरिए हम कई तरह के मानसिक रोगों को भी दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं ज्योतिष विद्या में भी रंगों को खास महत्ता दी गई है। इसी तरह से अलग-अलग राशियों के जातकों के लिए भी अलग-अलग शुभ रंग बताए गए हैं। ऐसे में क्या आपको मालूम है के आज होली के मौके पर आपके लिए आपकी राशी के अनुसार कौन सा रंग शुभ है। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं।

सबसे पहले बात करें मेष राशि के जातकों की तो मेष राशि के जातकों के लिए लाल रंग शुभ माना गया है। मेष राशि के जातक आज लाला रंग के गुलाल या अबीर के साथ होली खेलें तो शुभ होगा।

वहीं वृष राशि और मिथुन राशि के जातक सफेद रंग और हरा रंग के अबीर और गुलाल के साथ होली खेले तो अच्छा प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि वृष राशि का स्वामी शुक्र है जिसका रंग सफेद माना गया है, और मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं इस वजह से हरा रंग मिथुन राशी वालों के लिए शुभ होगा। 

इसी तरह से कर्क राशि वाले होली खेलने के लिए सिल्वर या सफेद रंग का और सिंह राशि के जातक लाल रंग से आज होली खेलें। साथ आप अपने ईष्ट देव को भी लाल रंग का गुलाल अर्पित करें।

कन्या राशि के जातकों  की बात करें तो आज आपके लिए हरा रंग शुभ रहेगा। आप सबसे पहले अपने बड़ों को हरे रंग का तिलक करें फिर घर के अन्य सदस्यों के साथ होगी खेलें। तुला राशि के लोग जातको के लिए सफेद रंग से आज होली खेलनी चाहिए।

वृश्चिक राशि के जातक लाल रंग के अबीर का प्रयोग करें और धनु राशि के जातकों के लिए पीला रंग शुभ माना गया है इसलिए आज पीले रंगे के अबीर और गुलाल से होली के त्योहर की शुरूआत करें, और अपने बड़े-बुजुर्गों को पीला गुलाल लगाए।

मकर राशि के लोग नीले रंग का गुलाल सबसे पहले भगवान श्री राम अर्पित करें और फिर इसी रगं से होली की शुरूआत करें इससे आपको पारिवारिक कलह दूर होंगें। मीन राशि के लोग पीले अबीर से भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजन करे। उसके बाद पीले रंग की अबीर अपने मित्रों और परिवार के लोगों को लगाएं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1