आज है रंगों का त्योहार होली, देशभर में उत्साह

पूरे देश में होलिका दहन के साथ ही रंगों के त्योहार होली की शुरूआत हो चुकी है। आज देश के अलग अलग हिस्सों में होली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तरप्रदेश के मथुरा-वृंदावन में तो होली की धूम हफ्ते-भर पहले से ही शुरू हो गई है। हालांकी इस बार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए होली के कई सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं लेकिन फिर भी लोगों में होली का उत्साह कम नहीं हुआ है। देश के अलग देश के अलग-अलग कोने से होली के कई रंग-बिरंगे तस्वीरें सामने आ रहे हैं।

बात करें मथुरा में होली की तो मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही देखने को मिल रही है। आपको बता दें यहा कि होली का लुत्फ उठाने देश-विदेश से सैलानी आते हैं। और कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर हो जाते हैं।  इसी तरह से मथुरा के बांके विहारी मंदिर में लोगों जम कर होली खेल रहे हैं।

केलवल उत्तर भारत में ही नहीं बल्की बंगाल में भी होली के उत्सव के अलग-अलग रंग सुबह से देखे जा सकते हैं। आज के दिन यहां भी लोग एक-दूसरे के चेहरों पर रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें पंश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीते सोमवार यानी होली के त्योहार से एक दिन पहले डोल उत्सव मनाया गया। नादिया जिले में होली के त्योहार से पहले महिलाओं ने रंगों से होली खेली।

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी होली की धूम होली से पहले ही देखने को मिली जहां बीते सोमवार को कुल्लू में लोगों ने जमकर होली खेली, तो वही आज सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल होली की मस्ती में डूबे दिखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1