दिल्ली: मेट्रो स्टेशन बंद, कई जगह रूट डायवर्जन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस के कहने पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने 21 मेट्रो स्टेशनों पर आवागमन बंद कर दिया है। 21 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, यहां पर ट्रेनें भी नहीं रुक रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया है कि इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन नहीं रुकेंगी।

शुरुआत से सुबह जसोला विहार, शाहीन बाग, जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और मुनीरका मेट्रो स्टेशन पर एंट्री बंद कर दी गई थी, लेकिन धीरे-धीरे मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की संख्या में बढ़ोत्तरी होता गया। दोपहर तक दिल्ली के कुल 21 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया।

शाम पांच बजे के बाद पीक आवर में दफ्तरों से घर जाने के लिए मेट्रो यात्रियों को परेशानी हो सकती है। माना जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ छंटने के साथ मेट्रो स्टेशनों को खोलने का सिलसिला शुरू हो सकता है।
जसोला (Jasola Vihar)
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia)
लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
उद्योग भवन (Udyog Bhawan)
आइटीओ (ITO)
प्रगति मैदान (Pragati Maidan)
खान मार्केट (Khan Market)
शाहीन बाग (Shaheen Bagh )
मनीरका (Munirka)
लाल किला (Lal Quila)
जामा मस्जिद (Jama Masjid)
चांदनी चौक (Chandni Chowk)
विश्वविद्यालय Vishwavidyalaya)
पटेल चौक (Patel Chowk)
केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
मंडी हाउस (Mandi house)
बाराखंभा (Barakhamba)
इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने रेड लाइन रूट पर वेलकम, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों को बंद दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1