Electric supply Mumbai

मुंबई में तीन घंटे बाद लौटी बिजली, ट्रेनें भी चलीं

ग्रिड फेल होने के कारण सुबह से ठप पड़ी मुंबई ने अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में बिजली आ चुकी है, सुबह से ठप पड़ी ट्रेन सेवा को भी बहाल कर दिया गया है। आपातकालीन सेवाओं जैसे अस्‍पतालों में बिजली की सप्‍लाई चालू कर दी गयी है। मध्य रेलवे सीपीआरओ के अनुसार हार्बर लाइन पर CSMT-पनवेल के बीच ट्रेनें फिर से शुरु हो गई हैं। हम CSMT- कल्याण, CSMT- कर्जत / कसारा के बीच सेवाओं को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया, और आने वाली ट्रेनों को इंटरचेंज पॉइंट्स पर विनियमित किया गया। मुंबई सेंट्रल मेन लाइन ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गयी है।


मुंबई में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि कलवा-पद्घे बिजलीघर के सर्किट- 2 में एक तकनीकी गड़बड़ के कारण, ठाणे और मुंबई के बीच के क्षेत्र बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। हमारे कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं और एक घंटे या 45 मिनट में बिजली बहाल कर दी जाएगी।


आपातस्थिति के लिए बीएमसी ने जारी किये फोन नंबर

बृहन्मुंबई नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए फोन नंबर जारी किये हैं, BMC का कहना है कि मुंबई क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की विफलता के कारण, निवासियों से अनुरोध है कि आपात स्थिति के मामले में 022-22694727, 022-226947725 और 022-22704403 पर कॉल करें।
रेलवे स्‍टेशनों पर फंसे यात्रियों को है ट्रेन का इंतजार

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने बताया कि ग्रिड फेल होने के बाद बिजली आउटेज के कारण मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी है, “हम सुबह 10:00 बजे से यहां फंसे हुए हैं।” बिजली कब तक आएगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। इस संबंध में बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी द़वारा जारी ट्वीट में कहा गया है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने कारण शहर में बिजली सप्‍लाई करने में रुकावट आ रही है। नवी मुंबई और ठाणे में भी बिजली पूरी तरह से ठप हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली पूरी तरह बहाल होने में 2 घंटे से अधिक समय लग सकता है। Corona महामारी से कराह रहे लोगों के इलाज के लिए Covid अस्पतालों में फिलहाल पावर बैकअप के जरिये काम चल रहा है।
सोशल मी‍डिया पर शेयर हो रही हैं तस्‍वीरें

मुंबई एक ऐसा शहर है जिसमें 24 घंटे बिजली रहती है ऐसी जगह अगर बिजली अचानक ठप हो जाये तो यहां रहने वाले लोगों का क्‍या हाल हो रहा होगा आप समझ सकते हैं। सुबह का समय होने के कारण घर का हर काम प्रभावित हो रहा है परेशान लोग सड़कों पर उतर आये और बिजली कब तक आयेगी पता लगाने में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिजली आने में थोड़ा समय लग सकता है। ट्विटर पर भी मुंबई की बिजली अचानक गुल होने पर मुंबई ट्रेंड कर रहा है। युवा वर्ग इसे लेकर मीम्‍स बना रहा है और शेयर कर रहा है। बिजली के कारण घरों और रेलवे स्‍टेशन पर फंसे लोग लगातार सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1