assembly by poll

12 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 7 व 3 नवंबर को मतदान, 10 को गिनती

भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को देश के 12 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। आयोग के अनुसार बिहार के 1 संसदीय क्षेत्र और मणिपुर की 2 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव 7 नवंबर को होंगे। जबकि छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, एमपी, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना, यूपी के 54 विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनाव 3 नवंबर को होंगे। इन सभी सीटों पर होने वाले मतदान की मतगणना बिहार चुनाव के साथ 10 नवंबर को हो होगी।

इससे पहले आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव का एलान किया था। बिहार चुनाव के शेड्यूल की जानकारी देने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त Sunil Arora ने कहा था कि चुनाव आयोग 29 सितंबर को देश के बाकी राज्यों में उपचुनाव की घोषणा करेगा।

मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव मध्य प्रदेश में 22 सीटों से ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने इस्तीफा देकर कमलनाथ की सरकार मार्च में गिरा दी थी। जबकि दो सीटें BJP विधायकों के निधन से खाली हुई हैं। हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर 3 विधायकों प्रद्युम्न सिंह लोधी, सुमित्रा देवी और नारायण पटेल ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।


इन सीटों पर भी होंगे उपचुनाव
वहीं यूपी में मल्हनी- जौनपुर, बांगरमऊ- उन्नाव ,देवरिया ,स्वार-रामपुर ,टूण्डला- फिरोजोबाद, बुलंदशहर, घाटमपुर- कानपुर और नौंगाव सादात सीट पर चुनाव होंगे। यूपी की इन 8 सीटों में से 5 सीटें मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। इसमें 4 BJP के जबकि एक SP के विधायक थे। 2 सीटें विधायकों की सदस्यता खत्म होने के कारण खाली हुई हैं। इनमें से 1 Bjp और 1 SP की हैं। जबकि 1 सीट टूण्डला की सीट से विधायक एसपी बघेल के 2019 में सांसद बनने से ये सीट खाली हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1