विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस बोले-‘मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन मजाक उड़ाया गया’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण में जीत हासिल कर ली। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि राजनीति में विरोधियों की आवाज सुनने के लिए सभी को तैयार रहने की जरूरत है। हमने देखा कि सोशल मीडिया पर बयान देने और पोस्ट करने के लिए लोगों को जेल में डाल दिया गया। हमें उचित तरीके से आलोचना का जवाब देना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस (Devendra Fadnavis) ने आगे कहा कि मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने इसे सच नहीं माना और मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और एकनाथ शिंदे को अपने साथ लेकर आया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाने का काम किया।

एकनाथ शिंदे ने विश्वास मत किया हासिल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने सोमवार को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण में जीत हासिल कर ली है। 288 सदस्यीय सदन में 164 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, वहीं 99 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विश्वास मत को बहुमत मिलने का ऐलान किया। पिछले दिनों शिवसेना के एक विधायक के निधन के बाद विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या घटकर 287 हो गयी है, इसलिए बहुमत के लिए 144 मतों की आवश्यकता थी।


शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के एक दिन बाद 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शक्ति परीक्षण से पहले ठाकरे के खेमे से शिवसेना के एक और विधायक संतोष बांगर शिंदे के धड़े में चले गये। बांगर हिंगोली जिले के कलमनुरी से विधायक हैं। इसके साथ ही शिंदे के धड़े में अब पार्टी के विधायकों की संख्या 40 हो चुकी है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1