Eid Milad Un Nabi 2020

जानिए भारत में कब है ईद-ए-मिलाद?

ईद-ए-मिलाद या ईद मिलाद उन नबी इस्लाम के आखिरी पैगंबर पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रुप में मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय में सूफी और बरेलवी विचारधारा के लोगों का मनना है कि पैगंबर मोहम्मद का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे माह रबी अल-अव्वल की 12वीं तारीख को 571ई में हुआ था। Eid E Milad या ईद मिलाद उन नबी को आम बोलचाल की भाषा में नबीद या मावलिद भी कहते हैं। आइए जानते हैं कि Eid E Milad भारत में कब मनाया जाएगा?

भारत में 30 अक्टूबर को है ईद-ए-मिलाद

इस वर्ष इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे माह रबी अल-अव्वल माह का प्रारंभ 19 अक्टूबर से हुआ है। उस दिन रबी अल-अव्वल माह का पहला दिन ​था। सुन्नी संप्रदाय ईद-ए-मिलाद रबी अल-अव्वल माह के 12 दिन को मनाता है, वहीं शिया संप्रदाय के लोग Eid E Milad इस माह के 17वें दिन मनाते हैं।

इस वर्ष Eid E Milad सऊदी अरब में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा, वहीं भारत में 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में भी 30 अक्टूबर को Eid E Milad मनेगा।


ईद-ए-मिलाद का महत्व
Eid E Milad को पैगंबर मोहम्मद की पुण्यतिथि के रुप में भी मनाया जाता है। यह शुरू में मिस्र में आधिकारिक उत्सव के तौर पर मनाया जाता था, लेकिन बाद में 11वीं शताब्दी में लोकप्रिय हो गया। उस समय में शिया समुदाय के शासक ही इस त्योहार को मनाते थे, आम लोग इसे नहीं मनाते थे। 12वीं सदी में तुर्की, सीरिया, मोरक्को और स्पेन में भी यह त्योहार मनाया जाने लगा। इसके बाद से सुन्नी समुदाय के लोग भी Eid E Milad का उत्सव मनाने लगे।
ईद-ए-मिलाद का जश्न

ईद-ए-मिलाद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं, नमाज पढ़ते हैं और एक दूसरे को तोहफा देते हैं। इस दिन दावत भी दी जाती है। इसके अलावा पैगंबर मोहम्मद की याद में जुलूस निकालते हैं। हालांकि इस वर्ष Corona महामारी के कारण सभी त्योहार थोड़े फीके हो गए हैं। लोग Corona से बचाव के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।

इस तरह मनाते हैं ईद-ए-मिलाद
पैगंबरे-इस्‍लाम की पैदाइश के इस दिन को लोग बेहद खुशी से मनाते आ रहे हैं। इस दिन घरों और मस्जिदों में रोशनी की जाती है, उन्‍हें सजाया जाता है। लोग रात रात भर मस्जिद में इबादत करते हैं, क़ुरान की तिलावत करते हैं। लोगों को मिठाइयां बांटते हैं और गरीबों को दान देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1