मिस्र में तेल टैंकर बना आग का गोला, 31 लोगों की मौत; 21 से ज्यादा घायल

मिस्र की राजधानी काहिरा के रिंग रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेल टैंकर में आग लगने के बाद कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 21 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार तेल टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जिसके बाद उसमें जोरदार ब्लास्ट के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास खड़ी और गुजर रही कई गाड़ियों तक पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को जायद स्पेशलाइज्ड, इम्बाबा जनरल और वर्राक सेंट्रल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। राहत और बचाव कार्य में कुल 39 एम्बुलेंस को लगाया गया।

अल-वर्राक जिले में हुआ अग्निकांड
यह हादसा काहिरा के इंबाबा उपनगर के वर्राक इलाके में हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आग गीजा के अल-वर्राक जिले में एक सुरंग के ऊपर लगी। रिंग रोड ग्रेटर काहिरा के प्रमुख हाईवे को आपस में जोड़ता है और यह काहिरा, गीजा तथा कल्यूबिया प्रांतों के बीच आवाजाही के लिए एक अहम मार्ग माना जाता है।

हादसे में 31 लोगों की मौत
मिस्र के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को काहिरा के पास एक ईंधन टैंकर के हादसे का शिकार होने के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि रात के अंधेरे में आसमान तक उठती नजर आईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के आसपास बने रिंग रोड पर हुए इस हादसे में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 लोग घायल हैं। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा कारें और बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गईं।

मिस्र के राष्ट्रपति ने पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना
हादसे के बाद दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग की लपटों ने आसपास खड़ी कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके के आसपास जमा हो गए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, इससे पहले UAE में भी एक भीषण सड़क हादसा सामने आया था। यहां एक बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 13 लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1