Earthquake

इंडोनेशिया में 6.9 की तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप से झटके

इंडोनेशिया (indonesia) में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। शुक्रवार रात 6.9 की तीव्रता से आए भूकंप (Earthquake) के झटकों ने पूरे देश को हिला दिया। हालांकि, अभी तक किसी जनहानि और नुकासन की जानकारी नहीं दी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप (Earthquake) का केंद्र बेंगकुलु से 202 किलोमीटर (126 मील) दक्षिण-पश्चिम में 25 किलोमीटर (15 मील) की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप (Earthquake) के बाद 5.4 तीव्रता का एक आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए।


रिंग ऑफ फायर के कारण प्रभावित रहता है इलाका
इंडोनेशिया (indonesia) के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप (Earthquake) के बाद यूएसजीएस के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गंभीर आर्थिक नुकसान या किसी जनहानि की बहुत कम आशंका है। आपको बता दें, इंडोनेशिया (indonesia) मिलियन से अधिक लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह है। द्वीपसमूह के रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस की जाते हैं। साथ ही प्रशांत बेसिन में मौजूद ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के कारण यह इलाका प्रभावित रहता है।


2004 की सुनामी से बुरी तरह प्रभावित हुआ था इंडोनेशिया
वहीं, अक्टूबर के महीने के दौरान, उत्तरी सुमात्रा प्रांत के शहर सिबोल्गा में 5.1 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई, साथ ही 11 घायल लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई थी। साथ ही एक दर्जन से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा था। फरवरी में भी, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हुए थे। साल 2004 के दौरान हिंद महासागर में आए भूकंप के बाद सूनामी ने करीब एक दर्जन देशों में करीब 2,30,000 लोगों की जान ले ली थी। ज्यादातर मारे गए लगो अधिकांश इंडोनेशिया (indonesia) से ही थे।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1