JAPAN 7.0

भूकंप के तेज झटकों से कांपा जापान, फुकुशिमा परमाणु संयंत्र इलाके में हाई अलर्ट

जापान (Japan) के उत्तरपूर्वी भाग के तटवर्ती क्षेत्रों में शनिवार को जोरदार भूकंप (Earthquake) आया जिसके झटके फुकुशिमा, मियागी और अन्य इलाकों में महसूस किये गये। वैसे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। शनिवार रात को 7.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद फुकुशिमा डायची परमाणु संयंत्र अब यह जांच करने में लगा कि इस केंद्र में कोई समस्या तो नहीं आयी है। दस साल पहले भयंकर भूकंप आने से इस परमाणु संयंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचा था।

सरकारी प्रवक्ता कत्सूनोबा काटो ने यहां संवाददाताओं को बताया कि वैसे ओनागावा या फुकुश डायनी जैसे क्षेत्रों के अन्य परमाण संयंत्रों से किसी गड़बड़ी की खबर नहीं है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। काओ के मुताबिक टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कोरपोरेशन ने बताया कि भूकंप के बाद 860,000 घरों में बिजली गुल हो गयी। उन्होंने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है, वैसे उत्तरपूर्वी जापान में कुछ ट्रेनों को रोक दिया गया एवं अन्य नुकसान का अब भी पता लगाया जा रहा है।

एनएचके टीवी पर प्रसारित वीडियो में एक भवन की दीवार की कुछ टुकड़े गिर गये और आलमारी से चीजें भी गिर गयीं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र तल से करीब 60 किलोमीटर की गहराई पर था। PM भूकंप की खबर आने के तत्काल बाद अपने कार्यालय गये जहां एक संकट सेंटर स्थापित किया गया। भूकंप टोक्यो से लेकर दक्षिण पश्चिम तक महसूस किया गया।

इससे पहले आर्मीनिया की राजधानी में भी शनिवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसके बाद घबराए लोग इमारतों से निकल कर सड़कों पर आ गए। स्थानीय खबरों में बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इसमें बताया गया कि भूकंप के कारण दुकानों में सामान बिखर गया। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया कि भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई और इसका केंद्र राजधानी येरेवान से दक्षिण में 13 किलोमीटर की दूरी पर था।

वहीं शुक्रवार को उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. ताजिकिस्तान में शुक्रवार रात शक्तिशाली भूकंप आया जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई।

वहीं इससे पहले गुरुवार तड़के समुद्र के नीचे एक भूकंप आने के बाद दक्षिण प्रशांत द्वीपों में छोटी सुनामी लहरें आने का पता चला। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि वानुआतु में 10 सेंटीमीटर (4 इंच) की लहरें मापी गईं और न्यू कैलेडोनिया में एक छोटी सुनामी का पता चला। लॉयल्टी द्वीप समूह के पास समुद्र में एक भूकंप आने के बाद सुनामी आयी जो न्यू कैलेडोनिया का हिस्सा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1