Twitter CEO Jack Dorsey ने 76 अरब रुपये का किया दान

ट्विटर के फाउंडर और सीईओ जैक डोर्सी ने Coronavirus से लड़ने के लिए 1 बिलियन डॉलर फंड देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि ये पैसा उनके नेट वर्थ का लगभग 28% है।

ट्विटर के सीईओ Jack Dorsey ने कहा है कि वो Squaire में लगाए गए 1 बिलियन डॉलर की इक्विटी को एक चैरिटेबल फंड में डोनेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ये फंड Start Small LLC को Global Covid-19 Relief के तौर पर दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि Squire एक कंपनी है जिसके को-फाउंडर Jack Dorsey ही हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है। उन्होंने ये भी कहा है कि ये डोनेशन उनके नेट वर्थ के 28% के बराबर है।

दुनिया भर में Corona से लड़ने के लिए एक शख्स द्वारा दिया गया सबसे बड़ा डोनेशन है। जेफ बेजोस की बात करें दो वो दुनिया के सबसे अमीर सख्स हैं। उन्होंने 100 मिलियन डॉलर अमेरिकी फूड बैंक में दान किए हैं।

ट्विटर और स्क्वॉयर के को-फाउडर Jack Dorsey का नेट वर्थ 3.9 बिलियन डॉलर है। हालांकि अब भी जैक डोर्सी ने ये साफ नहीं किया है कि ये फंड Corona के खिलाफ जंग के लिए कहां भेजे जाएंगे।

Jack Dorsey ने ट्वीट में लिखा है कि इस महामारी के खत्म होने के बाद हमारा फोकस गर्ल्स हेल्थ और एजुकेशन पर शिफ्ट हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा है कि ये ट्रांसपेरेंट तरीके से काम करेगा। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक गूगल डॉक्यूमेंट भी अटैच किया है।

ट्वीट के साथ अटैच किए गए गूगल डॉक के जरिए वो चाहते हैं कि उनके द्वारा किए गए फंड डोनेशन को पब्लिकली ट्रैक भी किया जा सके।

आम तौर पर लिमिटिड लायब्लिटी कंपनी यानी LLC, जिसके जरिए डोर्सी डोनेट कर रहे हैं, इसमें ट्रांसपेरेंसी को लेकर समस्या आती है। इसलिए उन्होंने ये डीटेल्स शेयर की हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1