क्या बिहार में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का शव खा गए कुत्ते?

बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सासाराम जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बिक्रमगंज में स्थित श्मशान में PPE किट में बंधी एक लाश को कुत्ते नोंच रहे हैं। वायरल वीडियो को देख आस-पास के लोगों में भय व्याप्त है।

बताया जाता है कि बिक्रमगंज शहर के चित्रगुप्त नगर के एक 60 वर्षीय एक सख्स की मौत सोमवार की शाम में कोरोना से संक्रमित होकर हो गई थी। मृतक का शव का अंतिम संस्कार के लिए प्रशासनिक अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी के उपस्थिति में मंगलवार को दाहसंस्कार किया गया। दाहसंस्कार के बाद परिजन और अफसर वहां से चले गए। बताते हैं कि शव के साथ PPE KIT को श्मशान में छोड़ दिया गया। बुधवार को उक्त PPE KIT को कुत्ते को नोचते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही प्रशानिक महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि हिन्दुस्तान इस तरह के वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। श्मशान घाट पर एक कुत्ते को शव के छुटे कुछ अवशेष को खाते दिखाया गया है।

इस संबंध में SDM विजयंत ने कहा कि पीपीई किट के साथ शव का अवशेष नही थे। केवल पीपीई किट छुटा हुआ था। जिसे नष्ट करने का आदेश BDO को दे दिया गया था। जिसे बाद में नष्ट भी कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1