POLICE TEAM

बलिया गोलीकांड में सात आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया में SDM और CO के सामने हुई एक शख्स की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ है। आज भी उस इलाके में तनाव है, जहां कल ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस मामले का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। हालांकि कुछ अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया के DM हरिप्रताप शाही ने कहा कि इस मामले में 8 लोग नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें 7 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। 1-1 आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 3-3 टीमें लगाई गई हैं। दबिश दी जा रही है और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

बलिया के DM हरिप्रताप शाही ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रशासन एक चुनौती के रूप में ले रहा है। जो भी नामजद आरोपी हैं, वो जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह पर हमारा खास फोकस है। सभी जगह छापेमारी की जा रही है और कोई भी कोताही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

गौरतलब है कि बलिया के दुर्जनपुर गांव में बड़े अफसरों की टीम के सामने ही गोलियों की बारिश कर दी गई और एक शख्स को मार डाला गया। जिस जगह पर हंगामा बरपा है, कोटे की दुकान के लिए बैठक चल रही थी। खुद SDM मौजूद थे। सीओ साहब मौजूद थे। तमाम पुलिसवाले भी थे, लेकिन हत्या हो गया। यहां कई थाने की पुलिस मौजूद थी।


पुलिस की मौजूदगी के बीच दबंगों ने फायरिंग शुरु कर दी। गोलीबारी में जख्मी शख्स को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। गोली मारने वाले आरोपी का नाम धीरेंद्र प्रताप सिंह है जो बलिया के BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी बताया जा रहा है। मृतक के घरवालों का आरोप है कि आरोपी दनादन गोलियां दाग रहे थे, फिर भी पुलिसवाले उसे बचाने में जुटे रहे।

बलिया के डीएम हरिप्रताप शाही ने कहा कि इस मामले में आठ लोग नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें 7 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। 1-1 आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 3-3 टीमें लगाई गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1