बलिया गोलीकांड: मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह लखनऊ तलब

बलिया गोली कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को यूपी STF ने रविवार को लखनऊ के जनेश्नर मिश्र पार्क के पास गिरफ्तार कर लिया। धीरेंद्र पर कोटा आवंटन के दौरान गोली चलाने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की 12 से भी ज्यादा टीमें उसे खोजने में जुटी हुई थीं। पुलिस ने शनिवार को ही तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

दूसरी तरफ आरोपी धीरेंद्र के पक्ष में बयान मामले पर BJP विधायक सुरेंद्र सिंह को लखनऊ तलब कर लिया गया है। यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उनसे सवाल जवाब कर सकते हैं।

बलिया जिले कें रेवती क्षेत्र के ग्राम सभा दुर्जनपुर व हनुमानगंज की 2 दुकानों के आवंटन के लिये गुरुवार दोपहर में पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में SDM बैरिया सुरेश पाल, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह, BDO बैरिया गजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही रेवती थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थी। बैठक के दौरान दुर्जनपुर की दुकान पर सहमति नहीं बनी। बाद में वोटिंग कराने का निर्णय हुआ तो हंगामा शुरू हो गया।

चश्मदीदों के अनुसार हंगामा होते ही अधिकारियों ने बैठक स्थगित कर दी और जाने लगे। हालांकि इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। बैठक स्थगित होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के पूर्व फौजी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गोली चला दी जिससे दूसरे पक्ष के जयप्रकाश उर्फ गामा पाल (46) निवासी दुर्जनपुर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश को चार गोली लगी थी। दुर्जनपुर कांड में फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने इनाम की घोषणा की थी। खबर लिखे जाने तक तीन दिनों के अंदर पुलिस पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गुरुवार को हुई घटना के बाद रेवती पुलिस ने मृतक जयप्रकाश के भाई चन्द्रमा पाल की तहरीर पर 8 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। शुक्रवार देर रात DIG आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने फरार आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये तथा SP देवेन्द्र नाथ ने 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में नाम सामने आने पर 3 और आरोपितों को पकड़ा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1