world-cup-2023-magic-of-india-pak-match-speaking-headlong-flights-tickets-cost-up-to-350

कनाडा ने भारत से सीधी उड़ानों पर 21 सितंबर तक लगाया बैन, जानिए वजह

कनाडा ने सोमवार को COVID-19 महामारी के चलते भारत से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध को 21 सितंबर तक बढ़ा दिया है। Canada ने अपनी सीमाओं के भीतर COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए यह फैसला लिया है। COVID-19 के बढ़ते मामलों को लेकर दक्षिण एशियाई देश के स्थायी संघर्ष के बीच भारत से सीधी यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध अब 21 सितंबर 2021 तक रहेगा। यह जानकारी Canada के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय द्वारा दी गई है।

कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी की स्वास्थ्य सलाह के आधार पर भारत से Canada के लिए सभी सीधी कमर्शियल और निजी यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

बता दें कि इस साल पहली बार यह प्रतिबंध 22 अप्रैल को लगाया गया था और इसे कई बार हटाया जा चुका है। यह पांचवीं बार है जो प्रतिबंध को बढ़ाया गया है। भारत से Canada जाने वाली उड़ानों का प्रतिबंध 21 अगस्त को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब यह 21 सितंबर तक लागू रहेगा।

भारत में अभी 4 लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मामले

गौरतलब है कि भारत में COVID-19 के नए मामले 35 हजारा के आसपास आ रहे हैं। रविवार को भारत में 35 हजार से अधिक नए केस मिले। यहां प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी 5 सौ के करीब है। सबसे ज्यादा बुरा हाल दक्षिण भारत राज्य केरल का है। देश में COVID-19 के एक्टिव मामले 4 लाख 2 हजार 188 हैं। अब तक देश में कुल रिकवरी 3 करोड़ 11 लाख 39 हजार 457 लोगों की हो चुकी है। भारत में अब तक 4 लाख 28 हजार 309 मौतें हो चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1