कहते है अफवाह फैलते देर नहीं लगती, और इसका अंजाम भयानक होता है। ऐसी ही एक अफवाह दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में फैली। दरअसल एक शख्स ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में 5 बम होने की खबर सोशल मीडिया पर फैला दी। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐहतियातन ट्रेन को दिल्ली के पास दादरी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था, और जांच की गई थी। हालांकी पुलिस ने समय रहते अफवाह फैलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टी आगरा के जीआरपी एसपी के आधिकारिक ट्वविटर हैंडल से की गई। इतना ही नहीं जीआरपी ने उस शख्स की तस्वीर भी साझा की, और ये दावा भी किया की अफवाह फैलाने वाले शख्स को महज 18 घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कसके साथ ही लोगों से इस बात की अपील भी की गई कि लोग सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की अफवाहों को ना फैलाए, और इन सुविधाओं का दुरुपयोग ना करें।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019