मध्य प्रदेश में हुए घटनाक्रमों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Ghulam Nabi Azad ने कहा कि BJP ने जब से केंद्र में सरकार बनाई है तब से हर राज्य में लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है। BJP की नीति उन राज्यों को अस्थिर करने की है जहां दूसरे दलों ने सरकार बनाई है। इस सियासी घटनाक्रम ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी को डर है कि राज्यसभा के चुनाव में कुछ विधायक एक बार फिर पाला बदलने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में पार्टी ने CM कमलनाथ को सभी विधायकों को साथ लेकर चलने की हिदायत दी है। BJP मध्य प्रदेश में कर्नाटक नहीं दोहरा पाए।
Ghulam Nabi ने कहा कि MP में सरकार गिराने की कोशिशें नयी नहीं हैं, हम इसकी निंदा करते हैं, इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। राज्य सरकारों को अस्थिर करने का ‘बुखार’ तब चढ़ा है जब राज्यसभा के चुनाव होने हैं।
कांग्रेस नेता के अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि BJP राज्य सरकारों को अस्थिर कर रही है, उसने लोकतंत्र की कब्र खोदने की साजिश रची है। रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले कि BJP ने MP के 14 विधायकों को ‘अगवा किया है।
कांग्रेस महासचिव और प्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि सभी विधायक वापस आ गए हैं, कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है। पार्टी का दावा है कि उसके पास बहुमत के आंकड़े से ज्यादा संख्या है। कोई पार्टी विधायक पाला बदलता है, तो कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष होने का भी लाभ मिलेगा। इसके साथ पार्टी को BJP के दो विधायकों का साथ मिलने की भी उम्मीद है। यह दोनों विधायक मंगलवार को हुई BJP की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।
पार्टी नेता मानते हैं कि CM कमलनाथ के काम करने के अंदाज को लेकर कई विधायक नाराज हैं। राज्यसभा के लिए जल्द चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी को कम करने की पूरी कोशिश करेगी। प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीट खाली हो रही है, इनमें से 2 सीट कांग्रेस और 1 सीट BJP को मिलने की उम्मीद है। BJP 2 सीट पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारती है, तो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ जाएगीं। यह सरकार का असल इम्तिहान होगा।
कांग्रेस का कहना है कि BJP ने 8 विधायकों को गुरुग्राम के एक पंचतारा होटल में ठहरा रखा था, ताकि कमलनाथ सरकार को अस्थिर किया जा सके। देर रात राज्य सरकार में मंत्री जयवर्द्धन सिंह और जीतू पटवारी होटल पहुंचे और 6 विघायकों को ले आए। शुरुआत में खबर आई कि 4 विधायकों को कर्नाटक भेज दिया गया है, पर बाद में सभी विधायकों से संपर्क हो गया।