Coronavirus Cases in Indonesia

दुनिया में 104 देशों तक पहुंचा डेल्‍टा वैरिएंट,डब्ल्यूएचओ ने बताए बचने के उपाय

Delta Variants: दुनिया में पहली बार भारत में पाया गया Delta Variants अब कई देशों में बहुत तेजी से फैल रहा है। इसका प्रसार दुनिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। यह चिंता इसलिए भी है, क्योंकि इस पर Corona के बाकी वैरिएंट के मुकाबले वैक्सीन भी कम असरदार है। कई ऐसे देश जहां जिंदगी वापस पटरी पर लौटती दिखने लगी थी, वहां भी इस वैरिएंट की वजह से स्थिति गंभीर होती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेबरेसस ने कहा है कि COVID-19 का नया Delta Variants विश्वभर में तेजी से फैल रहा है। उन्होंने आगाह किया कि यह वैरिएंट 104 देशों तक पहुंच गया है। इसके जल्द ही पूरी दुनिया में Coronavirus के सबसे हावी वेरिएंट बनने की आशंका है। टेड्रोस ने कहा कि पिछला सप्ताह ऐसा चौथा सप्ताह था, जब विश्व भर में COVID-19 के मामले बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहा।


उन्‍होंने कहा कि Delta Variants तेजी से फैल रहा है, लेकिन हर जगह स्थिति एक ही नहीं है। संगठन प्रमुख ने कहा, हम दो-ट्रैक पर चल रही महामारी के बीच हैं। उन्‍होंने क‍हा कि जिन जगहों पर ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है, वहां पर भी Delta Variants फैल रहा है। खासतौर पर ये वेरिएंट उन लोगों को संक्रमित कर रहा है, जो वैक्सीनेट नहीं हैं। इस वजह से स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है। वहीं, जिन मुल्कों में वैक्सीनेशन की दर बेहद कम है, वहां हालात और भी खराब हैं। उन्होंने इस बात की भी चेतावनी दी कि Delta Variants अधिक संक्रामक है, इसलिए इससे बचना बेहद जरूरी है।

संगठन प्रमुख ने कहा 10 सप्ताह तक मामलों में कमी आने के बाद इस तरह मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। उन्‍होंने कहा कि COVID-19 लगातार बदल रहा है और अधिक संक्रामक होता जा रहा है। आज मेरा संदेश यह है कि हम एक बिगड़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का सामना कर रहे है। उन्‍होंने कहा कि यह आगे चलकर जीवन, आजीविका और वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए खतरा बन सकती हैं। संगठन प्रमुख ने कहा कि यह उन स्थानों के लिए और भी बदतर है, जहां वैक्सीन कम हैं और संक्रमण का कहर अब भी जारी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए दुनिया को एकसाथ आना होगा।

ब्रिटेन में Corona का खतरा बरकरार है। महामारी बड़ी तेजी से इस मुल्‍क में फैल रही है। इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि यही रुख बना रहा तो Corona से संक्रमित अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या डरावने स्तर तक जा सकती है। COVID-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या करीब हर तीसरे हफ्ते में दोगुनी हो रही है। यदि यही रुख बना रहा तो आंकड़े भयावह हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कि हमें Corona के मामलों में आश्चर्यजनक तेजी को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। यदि यह तेजी बनी रहती है तो हम मुसीबत में फंस सकते हैं।


वहीं इंडोनेशिया में शुक्रवार को कोविड से 1,025 मौतों की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। इससे देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 71 हजार को पार कर गई है। रूस में बीते 24 घंटे में Corona से 799 पीडि़तों की मौत हो गई। एक दिन में मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या बताई जा रही है। इस दौरान 25 हजार 704 नए केस पाए गए। यहां भी Delta Variants का कहर बढ़ गया है।


अमेरिका में Corona महामारी फिर बढ़ने लगी है। देश के आधे से ज्यादा राज्यों में नए मामलों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। देशभर में बीते 24 घंटे में 31 हजार 815 नए केस पाए गए। दूसरी ओर अफ्रीका में हाल के हफ्तों में महामारी से होने वाली मौतों में 40 फीसद तक की बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1