Delhi Rape

दिल्ली: प्राइवेट बस में महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एक बस में महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। पीड़िता महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी तब पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और घटना से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं कि इस घटना को लेकर अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

अब तक क्या पता चला?
दिल्ली में जिस बस में महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है, वह एक प्राइवेट बस बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया। फिलहाल मामले से जुड़े दोनों आरोपी गिरफ्तार बताए जा रहे हैं जो कि बस का चालक और कंडक्टर हैं।

पुलिस ने क्या बताया?
दिल्ली में इस जघन्य वारदात को लेकर अब पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को आरोपियों ने रानी बाग इलाके से बस में बैठाया था। फिर आरोपी महिला को नांगलोई के इलाके में ले गए और वहां जाकर उसके साथ रेप किया। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने रानी बाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ गैंगरेप की ये वारदात 2 दिन पहले हुई है। पीड़िता महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद FIR दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, बस का रजिस्ट्रेशन बिहार का है और ये दरिंदगी दिल्ली के रानीबाग इलाके में हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और उसके बाद फौरन एक्शन लेते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1