गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-NCR के लोगों को राहत, कुछ इलाकों में हल्की बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते दिल्ली-NCR के आसमान में शुक्रवार सुबह से छाए बादल शाम होते-होते बूंदाबांदी में तब्दील होकर बरस पड़े। दिल्ली कुछ इलाकों के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और रेवाड़ी में हल्की बारिश हुई। इससे लगोों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

दिल्ली से सटे हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, इसके चलते किसान चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें फसलों के खराब होने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार सुबह से ही गर्मी के तेवर कुछ ढीले नजर आए। सुबह से चल रही हवा लोगों को थोड़ी राहत मिली है। तापमान में भी आंशिक गिरावट देखने को मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) पहले ही पूर्वानुमान जता चुका था कि बढ़ रही गर्मी के बीच शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम थोड़ी करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धूल भरी हवा चलने के साथ-साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। हालांकि तापमान में इसके चलते कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Srivastava, Head of Regional Meteorological Center, Delhi) ने बताया था कि एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। हालांकि इससे तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इससे पहले पिछले कई दिनों से खिल रही तेज धूप के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 21 से 58 फीसद रहा। पालम दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.4, जबकि न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 38.9, आयानगर में 40.3 और नजफगढ़ में 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन हो या रात, अब दिल्ली वासियों को पंखे के साथ-साथ एसी भी चलाना पड़ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1