सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: श्‍याम जाजू

प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी मे आयोजित एक सदस्यता ग्रहण समारोह में जाजू ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर समाज के सभी वर्गों और धर्मों के लोगों का स्वागत कर रही है। वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर ईसाई समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। हर वर्ग, हर समुदाय के लोग भाजपा के प्रति विश्वास प्रकट कर रहे हैं और यही पार्टी की असली ताकत है जो आने वाले विधानसभा में 21 साल का सूखा खत्म करेगी। इस अवसर पर मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी, प्रभारी अशोक गोयल उपस्थित थे। किसान मोर्चा के प्रभारी अशोक ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

दिल्ली के कई चर्चों के अध्यक्ष व ईसाई समुदाय से जुड़े अन्य कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इनका स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में दिल्ली सरकार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य व डिफेंस कालोनी कैथोलिक चर्च के अध्यक्ष सिल्वेस्टर कुजूर, पंजाबी बाग चर्च के अध्यक्ष अमृत पोपो एवं अरविंद लाकड़ा, गोल डाकखाना चर्च की अध्यक्ष सिस्टर मेक्सिमा, दिल्ली विकास प्राधिकरण के पूर्व उप निदेशक और सर्वेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदर पाल औलख शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1