दिल्ली में ठंड का कहर: पारा पहुंचा 1.7 डिग्री सेल्सियस

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में है। दिल्ली में लगातार लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है। दिल्ली में लोधी रोड में शनिवार को पारा 1.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रहा।

सुबह 6:10 बजे तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह से ही कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ है। वहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लो विजिबिलिटी के कारण 4 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया।

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले सप्ताह हवा की दिशा में बदलवा के बाद दिल्ली में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस साल दिसंबर माह में गुरुवार तक औसत अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसके 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा। दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’

दिल्ली में लगातार 14वें दिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब ऐसे ही लगातार 13 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। साल 1992 के बाद दिल्ली में कड़ाके की ठंड केवल 1997, 1998, 2003 और 2014 में पड़ी थी।

अगले सप्ताह हवा की दिशा में बदलाव की वजह से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार एक “शीत दिवस” तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम हो और “गंभीर शीत दिवस” तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1