दिल्ली में सनसनीखेज हत्याकांड मामले में अहम सबूत हाथ लगा है। दिल्ली पुलिस ने दो मोबाइल फ़ोन बरामद किया है। आरोपी राहुल मीना की निशानदेही पर वारदात से जुड़े दो फोन बरामद किए गए। इसमें पीड़िता का फोन बरामद किया गया है। इसके अलावा राहुल मीना रेप और कत्ल की वारदात के बाद जिस चोरी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था फरारी के दौरान वह भी बरामद कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन किया रिक्रिएट
IRS अधिकारी की बेटी की हत्या केका आरोपी राहुल मीणा से पुलिस ने क्राइम सीन का रीक्रिएशन करवाया है, जिसमें कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। दिल्ली के चर्चित रेप और मर्डर केस में आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को पीड़िता के घर लाकर पूरे क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम के साथ FSL (फॉरेंसिक साइंस लेब) की टीम भी मौजूद रही।
आरोपी राहुल मीणा की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात के हर पहलू को दोबारा समझा। कैसे आरोपी घर में दाखिल हुआ, कैसे उसने मुख्य गेट खोला, और किस तरह वह सीधे लड़की के कमरे और स्टडी रूम तक पहुंचा, इन सभी घटनाओं को मौके पर दोहराया गया। रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसने किस तरह वारदात को अंजाम दिया, फिर नीचे के कमरे में गया और घर के अलग-अलग हिस्सों में क्या-क्या किया। जिस जगह पीड़िता के साथ हैवानियत हुई, जहां हत्या की गई और जहां लूटपाट हुई। उन सभी जगहों की पहचान आरोपी से करवाई गई। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी का पोटेंसी टेस्ट करवा चुकी है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं, जो इस केस को मजबूत बनाते हैं।
क्या क्या अहम सबूत मिले…
पीड़िता के खून से सने कपड़े
घर में मिले खून के निशान
चार्जर की केबल जिससे गला घोंटकर हत्या की गई
टेबल लैंप जिससे सिर पर वार किया गया
आरोपी के खून और सीमेन से सने कपड़े
वो पैंट जिसे आरोपी मौके पर छोड़कर फरार हुआ
आरोपी के जूते
पीड़िता के भाई की पैंट जिसे पहनकर आरोपी भागा
घर की चप्पलें जिन्हें पहनकर वह मौके से निकला।
इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस को एक से ज्यादा अहम चश्मदीद भी मिले है। जिन्होंने राहुल मीणा को घर के अंदर दाखिल होते देखा। इसके अलावा पड़ोस के घर में काम करने वाले एक ड्राइवर ने आरोपी को वारदात से पहले घर के बाहर देखा था और राहुल ने उससे बातचीत भी की थी। उसका बयान जांच में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी सबूतों को जोड़कर केस को और मजबूत करने में जुटी है, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

