एक बार फिर से दिल्ली की आबोहवा जहरीली हो गई है दिल्ली समेत पूरे NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 457 तक पहुंच गया है जो कि स्वास्थ्य की दृष्टी से बेहद खतरनाक है। आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ने के बाद बीते हफ्ते कुछ राहत जरूर मिली थी। लेकिन दिल्ली समेत एनसीआर की हवा एक बार फिर इमरजेंसी के स्तर को पार कर गई है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन तक दिल्ली एनसीआर में स्थिति और बिगड़ सकती है। इसकी मुख्य वजह पंजाब और हरियाणा के खेतों में जलाई जाने वाली पराली है। जिसके धुएं के साथ हवा की बदलती दिशा भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मैसम विभाग के अधिकारियों की माने तो जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भी देश की राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के पूरे इलाके गैस चैंबर बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में दूसरी बार दिल्ली में इमरजेंसी के हालात बन गए हैं, साथ ही सभी को एहतियात बरतने को कहा गया है।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
अयोध्या केस:आस्था नहीं जमीन का मामला, पुख्ता सबूत चाहिए नाकि,पुराणों का जिक्र-CJI
By
Saurabh Katariya
/ August 21, 2019 August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019