MCD उपचुनाव ने BJP के लिए बजा दी खतरे की घंटी, दिल्ली में सब लुट न जाए!

दिल्ली नगर निगम NMCD की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार आ गए। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी AAP ने शानदार जीत हासिल करते हुए 4 सीटें अपने नाम कर ली। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। BJP के खाते में कोई भी सीट नहीं आई। इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले MCD चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। यही वजह थी कि सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। नतीजों से एक ओर जहां AAP के खेमे में खुशी है वहीं बीजेपी के खेमे में मायूसी है।

गुजरात नगर निगम चुनाव में मिली सफलता के बाद दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजों से AAP गदगद है। इस उपचुनाव में AAP की ओर से पूरी ताकत झोंकी गई थी। पांच में से चार सीटें AAP के पास पहले थी ऐसे में उसके सामने इन सीटों को बचाने की चुनौती सबसे अधिक थी। एक ओर जहां MCD में BJP का कब्जा है उसके बाद 4 सीटें जीतकर आप ने आगामी MCD चुनाव से पहले बढ़त हासिल कर ली है।
AAP ने त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, रोहिणी सी और शालीमार बाग चारों सीटें अपने नाम कर ली।

इस उपचुनाव में CM केजरीवाल ने रोड शो भी किया और पार्टी ने पूरा जोर लगाया था। MCD में अभी BJP का कब्जा है और केजरीवाल समेत दूसरे पार्टी के नेता MCD पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। सीटें भले ही कम हो लेकिन इससे AAP को BJP पर और अधिक हमला करने का मौका मिल गया है। पार्टी को पता है कि उसका मुख्य मुकाबला MCD चुनाव में BJP से होने वाला है।

BJP ने भी उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकी थी। MCD में उसका कब्जा है और अगले साल चुनाव है ऐसे में एक सीट भी न जीत पाना दिल्ली प्रदेश यूनिट की टेंशन बढ़ाने वाली खबर है। BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के लिए यह नतीजे और भी टेंशन बढ़ाने वाले है। ऐसे वक्त में जब MCD के अगले साल चुनाव होने वाले हैं और तीनों ही नगर निगम पर BJP का कब्जा है। यह चुनाव MCD चुनाव से पहले सेमीफाइनल तो था ही साथ ही आदेश गुप्ता के लिए भी यह परीक्षा की घड़ी थी।

आदेश गुप्ता स्वयं MCD की राजनीति से उभरे हुए नेता हैं और यह नतीजे जरूर ही उनकी टेंशन को बढ़ाएगा। हालांकि इस हार का ठीकरा BJP के कुछ नेता कांग्रेस के सिर फोड़ने लगे हैं। कल्‍याणपुरी में BJP उम्मीदवार सियाराम कनोजिया ने हार का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा है। कनोजिया ने कहा कि कांग्रेस खत्‍म हो गई है। वोट उधर डायवर्ट हुआ है। कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया, AAP ने अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है।

दिल्ली में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी और नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने MCD उपचुनाव में कुछ करने का मौका था। इस उपचुनाव में भले ही कांग्रेस को एक ही सीट मिली हो लेकिन अगले साल MCD चुनाव से पहले उसे संजीवनी मिल गई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार लगातार पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं और एक सीट पार्टी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। कांग्रेस के चौधरी जुबैर ने चौहान बांगर वार्ड से जीत हासिल की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1