अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव की आशंका ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है और किसी भी नए हमले का जवाब देने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 नवंबर को अमेरिका ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित ठिकानों पर सीमित सैन्य कार्रवाई की। अमेरिका की ओर से इसे रक्षात्मक कार्रवाई बताया गया। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका या इजरायल दोबारा हमला करते हैं, तो ईरान बिना भौगोलिक सीमा के जवाब दे सकता है।
हालांकि, अमेरिका की ओर से परमाणु हमला करने का कोई आधिकारिक ऐलान सामने नहीं आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फिलहाल तत्काल हमले की संभावना से इनकार करते हुए समझौते की उम्मीद जताई है।
अब पूरी दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के अगले कदम पर है। सवाल यही है कि क्या दोनों देश बातचीत से तनाव कम करेंगे या फिर टकराव और बढ़ेगा?

