Delhi Covid Case

Delhi Covid Case: दिल्ली में 24 घंटे में मिले 416 संक्रमित, NCR में बढ़े इतने मामले

Delhi Covid Case: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Corona) अब पैर फिर से पैर पसारने लगा है। शनिवार दिल्ली में 416 कोरोना (Corona) के मामले सामने आए हैं। इस तरह अब भी बढ़कर पॉजिटिविटी रेट (संक्रमण दर) भी 14.37% हो गई। इसके अलावा राजधानी दिल्ली के आसपास के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग से मिले बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2895 कोरोना (Corona) के टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 416 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही 144 लोग कोरोना (Corona) से रिकवर हुआ है। दिल्ली में अब कोरोना (Corona) के एक्टिव मामले 1216 हो गए हैं। दिल्ली में होम आइसोलेशन में 717 और अस्पताल में 83 मरीज भर्ती हैं। आईसीयू (icu) में 42, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 29 मरीज हैं।

नोएडा में 28 मरीज मिले
जिले में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 28 नए मरीज मिले हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। जो इस वर्ष अबतक कुल सक्रिय मरीजों की सर्वाधिक है। राहत की बात यह है कि बीते घंटे में 10 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटे में 1148 मरीजों की जांच की गई है। वर्तमान में 9 मरीज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में भर्ती है। वहीं 93 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के नए केस मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्धों के सैंपल लेना शुरू करा दिया है। लेकिन अभी प्रतिदिन 1100 संदिग्धों की के सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि पूरे जिले के हिसाब से देखा जाए तो जांच की संख्या काफी कम है। दस दिनों में संक्रमितों की संख्या तेजी बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि संक्रमित मरीजों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

गुरुग्राम में सात महीने बाद शनिवार को मिले 99 मरीज
गुरुग्राम में शनिवार को सात महीने बाद 99 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 1627 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, तो 99 मरीज संक्रमित मिले और 40 मरीज स्वस्थ हुए। एक दिन के अंतर में कोरोना संक्रमण दर दोगुणी अधिक दर्ज की गई। शनिवार को संक्रमण दर 8.11 दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार को संक्रमण दर 4.36 दर्ज हुई थी। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 358 पहुंच गई है।
नोएडा में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 102 हुए
शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 28 नए मरीज मिले हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। जो इस वर्ष अबतक कुल सक्रिय मरीजों की सर्वाधिक है। राहत की बात यह है कि बीते घंटे में 10 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटे में 1148 मरीजों की जांच की गई है। वर्तमान में 9 मरीज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में भर्ती है। वहीं 93 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
गाजियाबाद में कोरोना
शनिवार को कोरोना (Corona) के 17 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 75 हो गई है। अब तक जिले में 133 संक्रमित मिल चुके हैं। राजनगर, वसुंधरा और नंदग्राम क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ विभाग ने जांच बढ़ा दी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 10 संक्रमितों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से दो अन्य जिलों के अस्पतालों में भर्ती हैं और आठ का इलाज संयुक्त अस्पताल में चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 15 संक्रमित ठीक हुए हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1