arvind kejriwal Delhi

केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिरंगे का अपमान! केंद्रीय मंत्री ने लगाए आरोप

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा है कि उनकी प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जाता है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस आशय का दावा किया है। इस बाबत उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के CM को पत्र लिखा है।

उनका दावा है कि CM की प्रेस वार्ता में ध्वज गलत तरीके से लगाया गया। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय ध्वजों को ऐसा लगाया जाता है जिससे लगता है कि ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं। ध्वज की संवैधानिक मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

पटेल ने कहा कि जिस तरह से बैकग्राउंड में तिरंगे को लगाया जाता है, उससे ऐसा लगता है कि झंडे के सफेद हिस्से को कम कर के हरे हिस्से को जोड़ा गया है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन बताते हुए कहा कि CM जब भी प्रेस वार्ता करते हैं तब उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज पर ध्यान चला जाता है। पटेल ने कहा कि CM के संबोधन के दौरान ध्वज संहिता के अनुसार ध्वज को लगाए जाने के दौरान 1:3 के मानक का प्रयोग नहीं किया जाता।


समाचार लिखे जाने तक दिल्ली सरकार, दिल्ली के CM के कार्यालय और आम आदमी पार्टी की ओर से इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं जारी किया गया था। बता दें दिल्ली के CM जब भी प्रेस वार्ता करते हैं तब उनकी कुर्सी के पीछे राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1