Corona vaccination in India

हमने सरकार को सलाह दी, लेकिन हमारा मजाक उड़ाया गया-राहुल

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने और बहुत सारे लोगों ने सरकार को Corona की वॉर्निंग दी। कई बार हमने सरकार को बात बताई लेकिन सरकार ने हमारा मज़ाक उड़ाया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि PM ने Corona पर विजय की घोषणा कर दी थी। सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Corona समझ नही आ रहा है। Corona सिर्फ एक बीमारी नही है बदलती और बढ़ती बीमारी है। हम जितना समय इसको देंगे जितना इसको जगह देंगे उतना ये बढ़ता जाएगा।

वायनाड सांसद ने कहा कि जिन लोगों के पास भोजन नही है ,जो कमजोर हैं उनको Corona हो सकता है। जिनको कई रोग हैं Corona उस पर हमला करता है। Corona को रोकने का एक सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन है। मास्क,सोशल डिस्टसिंग, लॉक डाउन सब टेम्पररी उपाय है।

राहुल ने कहा कि सरकार वैक्सीन डिप्लोमेसी कर रही थी और आज हिंदुस्तान में 3% लोगों को सिर्फ वैक्सीन दिया गया है। 97% लोगों को Corona हो सकता है। ब्राजील ने 7% लोगों को वैक्सीनेट कर दिया है। फर्स्ट वेब में बात समझ नहीं आई, लेकिन COVID की दूसरी लहर PM की जिम्मेदारी है।


राहुल ने सख्त लहजे में कहा कि ‘प्रधानमंत्री की नौटंकी के कारण दूसरी लहर आई है।’ उन्होंने Corona को नहीं समझा। भारत की मृत्यु दर एक झूठ है। सरकार को सच बोलना चाहिए। Rahul Gandhi ने कहा कि इस वायरस के म्यूटेशन के खतरों को समझें। पूरी दुनिया हम जिम्मेदारी बन रहे हैं। क्यों? क्योंकि हमारी 97% आबादी पर कोविड का हमला हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1