दिल्ली चुनाव: राहुल और प्रियंका गांधी की दो चुनावी रैली आज

दिल्ली के दंगल में जीत हासिल करने के लिए देर से ही सही लेकिन कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। आपको बता दें आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में चुनावी रैली करेंगी। जहां प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का जंगपुरा और संगम विहार में बीते 4 फरवरी को चुनावी रैली को संबोधित किया था, वहीं आज भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनावी सभा करेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस के ध्वस्त होते किले को फिर से खड़ा करने की कांग्रेस पूरी कोशिश कर रही है। आपको बता दें दिल्ली में इस बार कांग्रेस और आरजेडी दोनो मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 66 और आरजेडी 4 सीटों पर दांव आजमा रही है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1