5 फरवरी का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष- आज के दिन मन में हीनभावना या नकारात्मक विचारों पर रोक लगानी है, साथ ही दूसरों की तुलना में खुद को कमजोर न समझें, अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से साबित करें। करियर चमकाने में आपके प्रयास आज सार्थक होगा। जो लोग पार्टनरशिप में कार्य करते हैं, उनको कार्यों में बेहतर सफलता मिलने की संभावना है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है।

वृष- आज के दिन मन को शांत रखते हुए, रोज़मर्रा के रूटीन वर्क को फॉलो करना है। कार्य बहुत जरूरी न हो तो आज आराम को महत्व दें, यानी दिन भर घर पर ही रिलैक्स कर सकते हैं। लोहे से संबंधित व्यापार करने वालों को बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना दिख रही है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। संतान के साथ अधिक समय व्यतीत करें।

मिथुन- आज के दिन समय को बर्बाद न होने दें, दिन की शुरुआत में ही कार्य की सूची तैयार कर लें। वहीं दूसरी ओर धन को योजनाबद्ध तरीके से खर्च करें, बहुत खुला हाथ आगे के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। ऑफिस की बात करें तो आज अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। खाद्य पदार्थों का काम करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पिता की प्रसन्नता और उनका आशीष आपके आत्मबल में वृद्धि करेगा।

कर्क- आज के दिन आपको महत्वपूर्ण लोगों से संबंध मधुर रखने होंगे। बिगड़े संबंधों से सुधार आएगा। पूर्व नियोजित कामों में फेरबदल करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। धीमें-धीमें में चल रहा काम फायदेमंद साबित होगा। सेहत की बात करें तो आज गिर कर चोट लग सकती है। परिवार के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर में यदि किसी का बर्थ-डे है तो उसे खूब धूम-धाम से मनाना चाहिए।

सिंह- दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक करें, एक बात का विशेष ध्यान रखें कि जीवन में संतुलन रखना आपके लिए सफलता का सूत्र है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्य में अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ प्रधान रोगियों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

कन्या- आज के दिन विवाद में न पड़ें अन्यथा मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज ऑयली फूड के सेवन से बचना चाहिए। आवास में बदलाव करने का विचार हो तो कर सकते हैं। महिलाओं की अध्यात्म चिंतन में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ धार्मिक स्थानों की यात्रा हो सकती है।

तुला – पहले से चली आ रही चिंताओं में कमी आएगी। आर्थिक हानि को बचाने के बजाए संबंधों को बचाने में जोर दें। करियर की बात करें तो कठोर मेहनत से उन्नति के द्वार अचानक खुल सकते है। आज के दिन हेल्थ में उन लोगों को सचेत रहना होगा जिन्होंने ऑपरेशन कराया है क्योंकि ग्रहों कि स्थिति इंफेक्शन दे सकती है। भूमि के लिए निवेश करने का अच्छा समय चल रहा है।

वृश्चिक- आज के दिन तनाव के चलते किसी पर अत्यधिक विश्वास आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पारिवारिक तनाव की वजह से ऑफिस का कार्य बाधित हो सकता है। जिन लोगों का प्रमोशन मिलने की संभावना है उनके सहकर्मी अप्रत्यक्ष रूप में बाधक बन सकते हैं। यदि नए मकान के लिए टोकन मनी देना चाहते हैं तो भी उसके लिए दिन उपयुक्त है।

धनु- आज के दिन आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं जिन लोगों ने शेयर बाजार पैसा लगाया है इनको आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्टेशन री का व्यापार करने वालों को लाभ होगा। नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेंगी, लेकिन जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें संपर्कों से लाभ मिलेगा सक्रिय रहें। परिवार में चल रही परेशानियां के चलते मन चिंतित रहेगा, वहीं दूसरी ओर संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर- आज के दिन आलस्य कार्य में बाधक हो सकती हैं लेकिन शाम तक स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऑफिस में किसी बात को लेकर कहा सुनी के चलते नौकरी छोड़ने का निर्णय लेना गलत हो सकता है। युवा वर्ग को नई नौकरी में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार की बात करें तो आज होटल या रेस्टोरेंट का व्यापार करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ- आज आपको स्वयं लिए गए निर्णय पर भरोसा पैदा करना होगा। नकारात्मक सोच के लोगों से बचें, भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं। ऑफिस की बात करें तो आज मार्केटिंग और शेयर से संबंधित लोगों के लिए दिन अच्छा है। कपड़ों के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होने की संभावना है । मकान बनाने के लिए लोन लेने का विचार हो तो ले सकते है. वहीं दूसरी ओर वाहन खरीदने की प्लानिंग है तो उसके लिए दिन उपयुक्त है।

मीन- आज अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ेंगे तो भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस के काम से किसी अन्य शहर जाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर प्रबंधन से संबंधित जुड़े लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फल मिलने की संभावना है। आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। तेल का बिजनेस करने वालों को नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1