4.1 DEGREES

दिल्ली में पारा 5 डिग्री से कम,मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने डराना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम Temperature 4.1 Degrees सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते एयर क्वालिटी यानी हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन दिल्ली में ठंड पिछले तीन दिन में प्रचंड हो गई है।

दिल्ली में मंगलवार को पारा तेजी से गिरा है। सोमवार यानी 14 दिसंबर को न्यूनतम Temperature 8.5 Degrees सेल्सियस था, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 11.5 Degrees सेल्सियस था। आपको बता दें जब भी मैदानी इलाकों में न्यूनतम Temperature 10 Degrees सेल्सियस या उससे नीचे होता है और लगातार 2 दिनों तक सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहता है तो शीतलहर चलने की घोषणा की जाती है।

मौसम विभाग का कहना है कि दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में 3 से 5 Degrees सेल्सियस की गिरावट आएगी। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है। Temperature गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में कोहरे का असर दिखने लगा है।

DELHI-NCR और उत्तर भारत में सर्दी जो सितम ढा रही है, उसके पीछे बड़ी वजह है पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है और अगले 24 घंटे में पहाड़ों पर मौसम और बिगड़ सकता है। यानी पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी, मैदानों में ठंड से उतनी मुश्किल और बढ़ेगी।


उत्तर भारत के मैदानी शहरों के लोगों को अगले 2-3 दिन कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना होगा, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1