कोरोना वायरस के डर से नोएडा में स्कूल बंद

Coronavirus ने चीन के अलावा अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में Coronavirus के 2 नए मामले सामने आए हैं। पीड़ित शख्स में से एक का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज हो रहा है। दिल्ली में भर्ती पीड़ित शख्स ने कुछ दिन पहले एक बर्थडे पार्टी दी थी। इस पार्टी में नोएडा के एक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए थे। इस पार्टी में शामिल सभी लोगों को उनके घरों में अलग-थलग रहने को कहा गया है।

खबरों के अनुसार, नोएडा के एक बड़े स्कूल को बंद कर दिया गया है। इस स्कूल के कई बच्चे Corona से पीड़ित शख्स द्वारा दी गई बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। इस बीच, यूपी हेल्थ मिनिस्टरी की टीम बंद स्कूल का दौरा करने वाली है। अधिकारियों ने पार्टी में शामिल सभी लोगों को अलग-थलग रहने को कहा है।

दिल्ली का रहने वाला शख्स, जिसमें Coronavirus का संक्रमण पाया गया है, वह इटली से 25 फरवरी को भारत लौटा था। चूंकि उस शख्स को Corona का कोई लक्षण नहीं था और उस समय तक इटली Corona से प्रभावित होने वाले बड़े देश में शामिल नहीं था, इसलिए अलग नहीं रखा गया था। हाल में जब उसे बुखार हुआ और सांस लेने में तकलीफ हुई तो उसने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी के बाद शख्स को अलग-थलग रखा गया। Coronavirus के मरीजों के लिए नोडल सेंटर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘शख्स की स्थिति स्थिर है। उसपर कड़ी नजर रखी जा रही है।’ सूत्रों ने बताया कि जिस विमान से शख्स भारत आया था, उस विमान के सभी क्रू मेंबर्स को 14 दिनों तक अपने घर में अलग रहने को कहा गया है। Corona के लक्षण आने पर उन्हें तुरंत अधिकारियों को बताने को कहा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1